फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   चोरी की बाइक व बैट्री संग तीन चोर गिरफ्तार

चोरी की बाइक व बैट्री संग तीन चोर गिरफ्तार

Mon, 27 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक व बैट्री संग तीन चोर गिरफ्तार
उरई। रामपुरा थाने की पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक बाइक व छह सोलर लाइट की बैटरी बरामद की। एसपी स्वामी प्रसाद ने रविवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र में सात अप्रैल को रसालदार सिंह निवासी सिद्धपुरा के घर चोरी हुई थी। 25 मई को कुठौंद थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी स्वामी कुमार की बाइक बाबू पुरवा नहर पुल के पास से चोरी हो गई थी। वहीं, अनुरुद्ध सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ऊमरी की छह सोलर बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को रंजीत पुत्र मुलू बाल्मीकि निवासी कंजौसा ऊमरी रामपुरा, धर्मेंद्र पुत्र किशन बाल्मीकि निवासी कंजौसा, अजय पुत्र संजू निवासी कंजौसा रामपुरा को कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबूपुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरों के पास से एक बाइक, छह सोलर लाइट बैटरी बरामद की। पकड़े गए शातिर चोरों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी किए गए जेवर बेचकर रुपये खर्च कर लिए। बाइक चोरी व बैटरी चोरी भी स्वीकार की। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed