{"_id":"5ce6fc2abdec22073a5fdaed","slug":"1558641757960-orai-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार के नाम पर कारोबारी से ठगे 60 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापार के नाम पर कारोबारी से ठगे 60 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर के इलेक्ट्रानिक उपकरणों के थोक विक्रेता राजाराम सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी पटेल नगर उरई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शहर के प्रखर मिश्रा पुत्र सुधीर मिश्रा निवासी पटेलनगर ने उसके साथ व्यवसाय करने के नाम पर धीरे धीरे 60 लाख रुपये ले लिए और कहा कि रूस में आफिस बनाकर हवाई यात्रियों की टिकट बुकिंग का काम करेंगे।
बताया कि उसने पासपोर्ट बनवाकर मुझे दिया और कहा कि कुछ दिन बाद रूस चलेंगे। जब मैने पासपोर्ट देखा तो शक हुआ कि मेरा बेरीफिकेशन हुआ नहीं और पासपोर्ट कैसे बन गया। तब उसने प्रखर मिश्रा के बारे में जानकारी की तो पता चला कि शहर के कई लोगों से उसने व्यापार के नाम पर ठगी की है। उसने जब अपने रुपये मांगे तो वह नाराज हो गया और 13 मई को रात नौ बजे जब वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी प्रखर ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसे मारपीटकर 70 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने प्रखर मिश्रा व उसके तीन अज्ञात साथियों पर लूट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।