{"_id":"5ce59bc2bdec2207272c4c59","slug":"155855154214-orai-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अंतर्जनपदीय चोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार अंतर्जनपदीय चोर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में बीते माह हुई टप्पेबाजी व चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सुरागसी करते हुए चार अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से जेवर, नगदी, चाकू व नशीला पाउडर बरामद किया। जबकि छह चोर मौके से भाग गए। पकड़े गए चोरों का खुलासा एसपी ने पुलिस कार्यालय में किया।
कुठौद थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए चार अंतर्जनपदीय चोरों का खुलासा करते हुए एसपी स्वामी प्रसाद ने पुलिस कार्यालय में बुधवार की दोपहर बताया कि पिछले माह थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ हुई टप्पेबाजी व चोरी की घटनाओं के मामले में पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सनगढ़ गांव के पास बने मंदिर के पास से बुधवार की सुबह 11 बजे आशिफ उर्फ कादी पुत्र मुन्ना कुरैशी निवासी दलेल नगर कोतवाली औरैया, शहजाद पुत्र कल्लू कुरैशी निवासी दलेल नगर औरैया, नीलू उर्फ वीरू कश्यप पुत्र नरेश चंद्र, निवासी भटापुर कोतवाली औरैया, हाल पता तिलक नगर औरैया सुनील सोनी पुत्र ओमकार सोनी निवासी ओमनगर थाना व जिला औरैया को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर चोरों के पास से पुलिस ने दो अंगूठी, एक बेंदा सोने का, 12 हजार रुपये, दो चाकू, 620 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। जबकि 6 लोग मौके से भाग गए हैं।
पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह औरैया, अजीतमल, दिबियापुर, जालौन के रेढऱ व रामपुरा थाना क्षेत्रों में मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने 23 फरवरी में ग्राम खकसीस में महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कुठौंद थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एसआई रामवीर सिंह, उमेश कुमार, राकेश कुमार, अतुल कुमार, सिपाही अजय कुमार, रघुवंश प्रताप, अखिलेश कुमार आदि रहे।