फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   मानदेय न मिलने पर हड़ताल पर बैठे विद्युतकर्मी

मानदेय न मिलने पर हड़ताल पर बैठे विद्युतकर्मी

Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
मानदेय न मिलने पर हड़ताल पर बैठे विद्युतकर्मी
कालपी। विद्युत उपखंड क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बीते पांच महीनों से मानदेय नहीं दिया गया है। मानदेय न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को विद्युत केंद्र के परिसर में बैठे हड़ताली कर्मचारियों दिलीप कुमार, रिंकू पोरवाल, लालू शर्मा, हमीद, अजय शुक्ला, सफीक खान, लईक खान, अतीक खान आदि ने बताया कि विद्युत वितरण उपखंड के अधीनस्थ वाले उपकेंद्रों में समस्त संविदा कर्मचारियों को बीते नवंबर 2018 के महीने से विभाग के द्वारा अभी तक मानदेय नहीं दिया गया है। जिससे कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे है।
विज्ञापन


हम लोगों का गृहस्थ जीवन न चल पाने के कारण कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को अपनी समस्या के बारे में पहले भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक हम लोगों की समस्या का निदान नहीं हो सका। विभागीय अफसरों का शोषणकारी रवैया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेक्षित रवैया अपनाने के कारण कर्मचारियों को हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा है। इधर हड़ताल के कारण विभाग के कार्य प्रभावित होना शुरू हो गया है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ अभिषेक सचान ने बताया कि हड़ताल की सूचना उच्च अफसरों को भेज दी गई है, होली के पहले मानदेय दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed