{"_id":"5c2cfa67bdec225715598999","slug":"141546451559-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी पर खुली मिली दुकानें, अफसरों से झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी पर खुली मिली दुकानें, अफसरों से झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोंच(जालौन) साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार की खुली दुकानें बंद कराने निकली श्रम विभाग की टीम के साथ व्यापारियों की झड़प हो गई। मोबाइल दुकान के मालिक से कहासुनी होने पर कई व्यापारी इकट्ठे होकर हो हल्ला करने लगे। इससे कुछ देर के लिए बाजार में जाम लग गया। बाद में कुछ व्यापारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
बुधवार को कोंच में साप्ताहिक बंदी रहती है। इसके बाद भी श्रम विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ व्यापारी बंदी के दिन भी दुकानें खोल रहे हैं। इस पर टीम के अधिकारी बाजार के निरीक्षण पर निकले। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी और उनके लिपिक आरसी द्विवेदी बाजार पहुंचे तो दुकानें खोलकर बैठे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार दुकानों के शटर डालकर नौ दो ग्यारह हो गए। टीम मेन रोड पर उन्नति दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू की दुकान पर पहुंची। टीम ने दुकान बंद करने के लिए कहा। इस पर गुल्लू अधिकारियों से उलझ गए। कुछ ही देर में और भी व्यापारी इकट्ठे हो गए। अधिकारी दुकान बंद कराने पर अड़े रहे। सड़क पर भीड़ लग जाने से जाम लग गया। एसडीएम गुलाब सिंह ने बताया कि फिलहाल मामला शांत हो गया है। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बंदी पर खुली मिलीं दुकानें, अफसरों से झड़प
निरीक्षण पर निकली थी श्रम विभाग की टीम