{"_id":"6af75390d4a9390daa07c3b9","slug":"a-young-man-returning-from-a-religious-ceremony-was-injured-after-being-struck-with-the-butt-of-a-handgun-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147613-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पूजा देखकर लौट रहे युवक को तमंचे की बट मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पूजा देखकर लौट रहे युवक को तमंचे की बट मारकर किया घायल
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। मौन पूजा का कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर जातिसूचक गालियां देने और विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी कैलाश नारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब सात बजे उनका भाई देवनारायण मौन पूजा का कार्यक्रम देखकर घर लौट रहा था। गांव में अरविंद सिंह उर्फ लाला के घर के सामने पहुंचने पर आरोपी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की नीयत से घर के अंदर घसीट ले गया और तमंचे की बट से सिर पर कई वार कर दिए। इससे देवनारायण बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
शोर सुनकर रास्ते से गुजर रहे गांव के कुटी सिंह और उमाकांती देवी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के अनुसार पुलिस ने 11 नवंबर को अरविंद सिंह उर्फ लाला के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (संवाद)