{"_id":"5c61c5e2bdec221a37668de4","slug":"131549911522-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र में छह जनवरी को ट्रक चालक से लुटेरों ने 28 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था। कालपी कोतवाली में लूट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर 5700 रुपये, मोबाइल व एक चोरी की बाइक बरामद की। एसपी ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक डा.अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर तिराहे के आगे कदौरा रोड पर 6 जनवरी को लुटेरों ने लल्लन सिंह पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम बिरोह थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को लूट लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके लिए एएसपी सुरेंद्रनाथ तिवारी, सीओ कालपी सुबोध गौतम, स्वाट व सर्विलांस व कोतवाली पुलिस टीम को लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।
पुलिस टीम ने सोमवार सुबह संदीप सिंह उर्फ बबलू पुत्र उदयवीर सिंह राजावत निवासी सरसेला थाना कालपी को उरई कालपी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस टीम ने उमाशंकर यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद यादव निवासी जैनपुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात व संदीप मिश्रा पुत्र स्व. राजकुमार निवासी तरीबुल्दा थाना कालपी जालौन को भोगनीपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने एक मोबाइल व लूट के 5700 रुपये व चोरी गई बाइक बरामद की। लुटेरों ने लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पकड़े गए लुटेरे संदीप मिश्रा पर आटा, कालपी व अकबरपुर में छह मामले दर्ज हैं। जबकि संदीप सिंह उर्फ बबलू पर चुर्खी व उरई कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं। लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कालपी सुधाकर मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी महेश दुबे, उप निरीक्षक गोकुल सिंह, धीरेंद्र, रोहित रावत, शैलेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।