फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 28 Dec 2018 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
एट (जालौन)। पेट्रोल डलवाने के लिए रोड पार कर रहे युवक की बाइक में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चालक कार समेत भाग गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर एनटीपीसी प्लांट के पास बने पेट्रोल पंप पर गुरुवार दोपहर अजय पटेल (45) पुत्र जुगल किशोर पटेल निवासी ग्राम पचोखरा थाना एट बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था तभी झांसी कानपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय झांसी से उरई की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी । जिससे वह उछलकर गिरा और डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन


सिर में हेलमेट न लगाने की वजह से उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर सूचना मिलते ही पत्नी अनीता उर्फ बेबी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता का कहना है कि घर से खाना खाने के बाद बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर अजय एट के लिए घर से निकला था वहीं एट थाने की पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी के कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाली स्कार्पियो के नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed