{"_id":"5c6858b0bdec2256b8080204","slug":"11550342320-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह स्कूल के लिए निकला छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह स्कूल के लिए निकला छात्र लापता
विज्ञापन
उरई। घर से स्कूल जाने के लिए निकला छात्र लापता हो गया। छात्र के घर न पहुंचने से परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। जब कुछ पता नहीं चला तो कोतवाली पहुंचकर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस भी छात्र की खोजबीन में जुट गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्रनगर हाथी मंदिर के पास रहने वाले राजकुमार शिवहरे का 14 वर्षीय पुत्र अर्पित शिवहरे शनिवार सुबह 8 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो मां राधा को चिंता हुई तो उन्होंने स्कूल व पास पड़ोस में अर्पित की खोजबीन की।
जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो उसने कोंच के धनौरा गांव में रह रहे पति को इसकी सूचना दी। पति ने उरई आकर कोतवाली पुलिस को पुत्र लापता होने की तहरीर दी। पुलिस लापता छात्र की तलाश कर रही है। पिता ने बताया कि छात्र एक पत्र भी लिखकर घर में छोड़ गया है।
विज्ञापन
जिसमें लिखा है कि वह पढ़ाई छोड़कर भारत मां की सेवा के लिए जा रहा है। आप लोग मेरी कहीं तलाश न करना और न ही परेशान होना। पिता ने बताया कि वह कक्षा 8 में एसआर इंटर कालेज में पढ़ता है। छात्र के लापता होने से माता पिता व भाई हर्षित का रो रोकर बुरा हाल है। वह घर में सबसे बड़ा था।