{"_id":"5c894ea5bdec2214530f94ba","slug":"111552502437-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर लेटकर महिला ने जान देने का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर लेटकर महिला ने जान देने का प्रयास किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रेलवे ट्रैक पर एक महिला जान देने के इरादे से पटरी पर लेट गई। चालक ने महिला को ट्रैक पर लेटे देख ट्रेन रोक दी गई। जिससे महिला की जान बच गई। चालक की सूचना पर मौके पर पहुंचे गार्डों ने महिला को ट्रैक से हटाया, तब कहीं जाकर 15 मिनट बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।
शहर के अजनारी क्रासिंग के पास बुधवार की दोपहर दो बजे मोहल्ला उमरार खेरा में रहने वाली एक महिला जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गई। झांसी की ओर जा रही 15064 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस के चालक एसयू खान ने उसे ट्रैक पर लेटे देख तुरंत ट्रेन रोक दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गार्ड ने महिला को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस कारण करीब 15 मिनट ट्रेन वहीं खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। महिला मानसिक रूप से बीमार भी बताई जा रही है, उसे परिजनों को जीआरपी ने थाने बुलाया। ब्यूरो