फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   चोरी की स्कूटी के साथ एक को पकड़ा

चोरी की स्कूटी के साथ एक को पकड़ा

Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी की स्कूटी के साथ एक को पकड़ा
उरई। जनपद में एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को तब सफलता मिली। जब एक को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ लिया गया। कागजात मांगे जाने पर वह कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर युवक को मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी अरविंद चतुर्वेदी निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार व सिपाही ब्रजेंद्र भदौरिया, जीत सिंह कोंच रोड बाईपास के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक वाहन चोर चोरी की स्कूटी के साथ आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूटी सवार युवक देव सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी कुइया कोतवाली उरई को रोककर एक्टिवा स्कूटी के कागजात मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने देवसिंह को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर चोर ने बताया कि स्कूटी उसने गांधी वार्ड बीना जनपद सागर, मध्यप्रदेश से चोरी की थी। बीना थाने में स्कूटी मालिक हरीराम राय पुत्र भगोने राय ने स्कूटी चोरी का मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस ने वाहन चोर से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की। इसके बाद मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed