फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

Jalaun News: बिजली कनेक्शन काटने पर टीम को घेरा

Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
crime
जालौन। बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने से नाराज लोगों ने टीम को घेर लिया। धक्कामुक्की और कहासुनी होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

विद्युत उपखंड अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, जेई पैश्वनीराम, टीजीटू नरेंद्र सोलंकी की टीम मंगलवार की दोपहर तकिया चौराहे पर बिजली विभाग के बकायेदारों की चेकिंग कर रही थी। टीम ने एक लाख रुपये का बिल बकाया होने पर शकीला का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद 62 हजार के बकायेदार नियामत का भी कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों में बहस होने लगी। मौके पर मौजूद भीड़ को देख एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अतुल कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अभियंताओं की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंच संवाद के मुताबिक ग्राम सिमिरिया में 90 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। पांच के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्य, अवर अभियंता रामू गुप्ता और जितेंद्र देव वर्मा ने सिमिरिया में शिविर लगाया। इसमें आसपास के गांवों पनयारा, अकोढ़ी, बिरगुवां बुजुर्ग के बिजली उपभोक्ताओं की भी समस्याएं सुनीं गईं और उनका निस्तारण किया। एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर समस्याएं सुनीं।

माधौगढ़ संवाद के मुताबिक कस्वा में डेढ़ दर्जन बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट कर 50 हजार रुपये वसूले गए। जेई संजय कुमार का कहना है कि बिजली चोरी को सख्ती से रोका जाए। 10 हजार से अधिक बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। बिल न जमा करने पर बिजली काटकर वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed