{"_id":"6307c2885b0dc96c6f630db1","slug":"crime-orai-news-knp7146513186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर को दे दिया नकली सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर को दे दिया नकली सामान
विज्ञापन
माधौगढ़। बॉस कंपनी के मैनेजर ने कस्बे में ग्राहक बनकर तीन दुकानों से कंपनी के डीजल इंजन के पुर्जे मांगे तो दुकानदारों ने उन्हें ही नकली पुर्जे थमा दिए।
नकली सामान देखकर मैनेजर ने कोतवाली में तीन दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया।
बॉस कंपनी के बदरपुर नई दिल्ली निवासी मैनेजर धर्मेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ गुरुवार दोपहर माधौगढ़ पहुंचे। मैनेजर सबसे पहले मशीनरी स्टोर प्रो. मुनेश कनकने की दुकान पर पहुंचे। बॉस कंपनी के नोजल, डिलीवरी बाल मांगी।
दुकानदार ने बॉस कंपनी का सामान कहकर उन्हें डुप्लीकेट सामान दे दिया। मैनेजर ने कहा कि सामान कंपनी का ही देना लोकल नहीं, पैसा और दे देंगे।
दुकानदार मुनेश कनकने ने कहा कि सामान असली है। इसके बाद मैनेजर मशीनरी स्टोर के सूर्यांश रावत की दुकान पर पहुंचे।
वहां भी मैनेजर को बॉस कंपनी के नकली पार्ट दे दिए। इसके बाद भारत मशीनरी स्टोर के प्रो विशाल गुप्ता की दुकान पर पहुंचे।
इंजन का नोजल भी बॉस कंपनी का बताकर नकली दे दिया। मैनेजर ने तीनों दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।