{"_id":"61a27ee92b091a29484f8451","slug":"crime-orai-news-knp666444272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के जीजा को अगवा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के जीजा को अगवा कर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ (जालौन)। मडोना गांव में साले के विवाह के एक दिन पहले मंडप कार्यक्रम में शराब पीने का विरोध करने पर चार युवकों ने दूल्हे के जीजा को अगवा कर मारापीटा। चार-पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा। शुक्रवार को किसी तरह जीजा छूटकर माधौगढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया कि आरोपियों ने उनकी पिटाई का वीडियो भी वायरल किया है। सीओ माधौगढ़ राहुल पांडेय का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भंगा निवासी रामराज कुशवाहा 20 नवंबर को मडोना निवासी अपने साले मंगल कुशवाहा के मंडप कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रामराज के मुताबिक वहां चार लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की नौबत आ गई, उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया।
अगले दिन 21 नवंबर को जब वह माधौगढ़ से दोबारा साले की शादी में शामिल होने के लिए जालौन जा रहे थे, तभी रास्ते में उन चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। आंख में पट्टी बांधकर जालौन के किसी मकान में बंद कर तीन दिन तक भूखा प्यासा रखकर उसकी पिटाई करते रहे। शुक्रवार की रात वह जालौन से भाग निकला और पुलिस को आपबीती बताई।
विज्ञापन
उधर, सीओ का कहना है कि फिलहाल वायरल वीडियो अभी नहीं देखा गया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।