{"_id":"618962e8d558c81f0b210c22","slug":"crime-orai-news-knp6628093147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झंासी-कानपुर हाइवे स्थित ढाबे के पास रविवार को युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक विक्की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को तमंचा के साथ गिरफ्तार भी कर लिया था। मृतक के पिता का आरोप है कि उधार दिए रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या की है।
एट थानाक्षेत्र के नेशनल हाइवे पर रविवार को अकोढी निवासी विक्की उर्फ राजकुमार की उसके ही दो दोस्तों ने तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता शिरोमणि ने एट थाने में अल्लू उर्फ अखिलेश निवासी अकोढी थाना एट व शनि सेन उर्फ बापू निवासी मोहल्ला गोखले नगर कोंच पर आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके पुत्र से रुपये उधार लिए थे।
रविवार को जब उसके पुत्र ने शनि से अपने रुपये वापस मांगे तो शनि ने गाली गलौज करते हुए तमंचा से गोली मार दी थी। जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई। एट पुलिस ने शनि को रविवार को ही तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे नामजद आरोपी अल्लू उर्फ अखिलेश को पकडने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है।