{"_id":"618032408f5b1133ed12dd70","slug":"crime-orai-news-knp6617901187","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध किसान का शव नदी किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध किसान का शव नदी किनारे मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी किसान भीकम सिंह (70) का शव रविवार की शाम कालपी स्थित यमुना नदी के किनारे घाट पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आटा थाना क्षेत्र के गांव जौराखेरा निवासी भीकम सिंह शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में रहते थे। रविवार की सुबह वह गांव जाने के लिए कहकर घर से निकले थे।
देर शाम उनका शव संदिग्ध हालत में यमुना नदी के किनारे घाट पर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि भीकम सिंह खेतीबाड़ी करते थे। नातियों को पढ़ाने के लिए शहर के राजेंद्र नगर में रहते थे। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।