{"_id":"6176f51a86a1507bd53fa0a1","slug":"crime-orai-news-knp6603667147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से अष्टधातु की राधाकृष्ण की मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से अष्टधातु की राधाकृष्ण की मूर्ति चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलोर में मंदिर से राधा-कृष्ण की अष्टधातु की कीमती मूर्ति चोरी हो गई। सुबह गांव के लोग मंदिर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई।
बताया जा रहा है कि गांव में एक युवक के घर आए उसके दोस्त ने परिजनों को जूस व समोसा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजन और वह युवक घर आकर सो गए। देर रात उसने मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्ति व घर से कुछ सामान चोरी करके भाग गया। सूचना मिलने पर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव कैलोर निवासी राजबहादुर सिंह के घर रविवार की शाम उनके पुत्र राजा सिंह का कोंच निवासी दोस्त आया था। वह अपने साथ समोसा व अनार का जूस लाया था। उसने परिवार के राजबहादुर (75), शिवमती (71), किशनसिंह (16) व सागर (19) को समोसा खिलाकर जूस पिला दिया। इससे कुछ देर बाद ही चारों की हालत बिगड़ गई और अचेत हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से सागर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से लौटने के बाद घर के अन्य सदस्य व कोंच से आया दोस्त सोने चले गए।
विज्ञापन
रात में किसी समय कोंच निवासी युवक ने घर के पास बने मंदिर से अष्टधातु की दो सौ साल पुरानी कीमती राधा- कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली और घर से भी आतिशबाजी सहित अन्य सामान लेकर भाग गया। उधर, सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि अभी चोरी की तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।