फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

पत्नी को फावड़ा मारकर लहूलुहान किया

Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में भगवानदास और उनकी पत्नी कलावती के बीच सोमवार की सुबह मामूली बात पर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर भगवानदास ने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। कलावती को गंभीर हालत में सीएचसी से झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इलाकाई लोगों ने मुताबिक रविवार की रात ही कलावती ने पति के साथ मिलकर करवाचौथ की पूजा भी की थी, तब तक उनके बीच विवाद की कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब भगवान ने पत्नी से काम पर चलने को कहा तो उसने घर की साफ सफाई का हवाला देते हुए साथ जाने से मना कर दिया। इस बात पर उनके बीच विवाद हो गया। इलाकाई लोग ही कलावती को लेकर सीएचसी पहुंचे। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना का कारण मामूली विवाद है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed