फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

छात्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime
उरई। कोटरा थानाक्षेत्र के सैदनगर निवासी छात्र बीती 26 जुलाई को वनखंडी देवी मंदिर जाने की बात बोलकर घर से निकला था। जिसका परिजनों को उस दिन कुछ पता नहीं चला था। अगले दिन छात्र का शव सिद्ध बाबा की पहाड़ियों पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को एसपी रवि कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक छात्र का प्रेम-प्रसंग गांव में ही रहने वाले राजेंद्र कुमार पाठक की की एक महिला रिश्तेदार के साथ था। इस कारण उसकी गांव में काफी बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन

इसी के चलते आरोपी ने योजना के तहत उसको सिद्ध बाबा की पहाड़ियों के पास बहाने से बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ियों पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देंश पर गठित पुलिस टीमों कोटरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर टीम ने हत्यारोपी को गुरुवार की शाम रक्तदंतिका मंदिर के पास बेतवा नदी के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल व पर्स बरामद हो गया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed