{"_id":"600f15af8ebc3e32e87a96f6","slug":"crime-orai-news-knp608156988","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के घर बाहर युवक ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के घर बाहर युवक ने खुद को आग लगाई
विज्ञापन
उरई। मोहल्ला राजेंद्र नगर में रविवार की रात ऑटो चालक ने महिला मित्र के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शहर के मोहल्ला चुर्खी बाईपास निवासी शैलेंद्र कुमार (28) पुत्र अमर चंद्र ऑटो चालक है। वह मटर तुड़वाने की ठेकेदारी भी करता है। परिजनों का कहना है कि उसने मोहल्ला राजेंद्र नगर की एक महिला को मटर तोड़नेे का ठेका दिया था। इसके चलते वह अक्सर महिला के पास जाता था। रविवार की देर रात शैलेंद्र कुमार पेट्रोल लेकर महिला के घर पहुंचा और उसके घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर राजेंद्र नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग बुझा कर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। उधर, चौकी प्रभारी साबिर अली ने बताया महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।