फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

पेट्रोल पंप संचालक के घर से 12 लाख की चोरी

Mon, 18 Jan 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
कोंच। गांव बरोदा खुर्द में रविवार की रात चोरों ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालक के घर धावा बोला। नगदी और जेवर समेत तकरीबन 12 लाख का सामान उठा ले गए। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, सीओ के अलावा सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। मौके पर पहुंची पुलिस यह नहीं पता लगा पा रही है कि चोर किस रास्ते से मकान में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव बरोदा खुर्द निवासी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी संचालक व जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महासचिव ब्रजेश सिंह राजावत लखनऊ में रहते हैं, दो दिन पहले ही यहां से गए थे। रविवार की रात गांव के घर में उनके नेत्रहीन पिता सेवानिवृत्त अध्यापक शत्रुघ्न सिंह कमरे में सो रहे थे। पत्नी शिवदेवी दो बेटियों के साथ दूसरे कमरे में सो रहीं थी। रात में किसी समय चोर घर में घुसे। कमरों में अलमारी आदि में रखे लगभग साढ़े आठ लाख रुपये नगद व चार लाख के जेवर लेकर घर के पीछे के दरवाजे से भाग गए।
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप की बिक्री का तकरीबन साढ़े आठ लाख रुपया नगद अलमारी में रखा था। रविवार होने की वजह से यह रकम बैंक में नहीं जमा हो सकी थी, चोर उठा ले गए। इसके अलावा अलमारी और दो बक्सों से तकरीबन चार लाख के जेवर भी चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की जानकारी मिलते ही सीओ कोंच राहुल पांडेय व प्रभारी निरीक्षक इमरान खान फोर्स के साथ पुहंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि वारदात संदिग्ध लग रही है। वहीं, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

घर का पिछला दरवाजा खुला था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर इसी रास्ते से मकान में दाखिल हुए होंगे या फिर भागने के लिए उसे खोला होगा। पुलिस रेकी किए जाने के बिंदु पर भी जांच कर रही है। अलमारियों के तालेे नहीं टूटे और चाभियां शत्रुघ्न सिंह के पास ज्यों की त्यों रखी पाई गईं। इससे चोर के करीबी होने का भी संदेह है। आशंका जताई जा रही है कि पहले ही चाबी बनवा ली होगी या फिर मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed