फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

खरीदार बनकर आए टप्पेबाजों ने दो लाख के जेवर उड़ाए

Wed, 02 Dec 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देते टप्पेबाज। - फोटो : ORAI
फोटो-01 दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देते टप्पेबाज। संवाद
विज्ञापन

फोटो-02 घटना की जानकारी देता पीड़ित ज्वैलर्स शिवम। संवाद
ग्राहक बनकर आए युवक ले उड़े दो लाख के जेवर
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए टप्पेबाज, पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। कस्बे के सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो टप्पेबाज दो लाख मूल्य के जेवर ले उड़े। टप्पेबाजों जेवर चुराते सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने दुकान जाकर जांच की। टप्पेबाजी की तलाश की जा रही है।
कदौरा निवासी शिवम सोनी की ओम ज्वैलर्स नाम से जेवरों की दुकान है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दो युवक दुकान पर आए और विवाह के लिए सोने-चांदी के गहने दिखाने को कहा। उनके सामने 24 से अधिक सोने के पेंडल, नथुनी रखकर शिवम दूसरे ग्राहकों से बात करने लगा। इसी बीच युवक चकमा देकर जेवर का बाक्स ले उड़े। शिवम ने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, उसमें युवक जेवरात ले जाते दिखे। शिवम की सूचना पर पुलिस ने दुकान पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने कहा कि फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। व्यापार मंडल के धर्मेंद्र विश्वकर्मा और सराफा बाजार के मनोज सोनी ने पुलिस ने जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

तमिल में भी बात कर रहे थे टप्पेबाज
शिवम ने बताया कि टप्पेबाज बीच-बीच में आपस में तमिल भाषा में बातचीत कर रहे थे। पुलिस अब ऐसे लोगों को भी तलाश रही है, जो कि होटल में काम करते हैं या फिर सड़क किनारे टेंट लगाकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पूर्व हुई ऐसी ही वारदात
इसी तरह चार माह पहले मुख्य बाजार स्थित सराफ राजेश सोनी की दुकान से तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार किए थे। वारदात सीसी कैमरे में कैद थी। पुलिस अब उन टप्पेबाजों से इस वारदात का मिलान कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed