{"_id":"5fb809bc8ebc3e9ba96a83fa","slug":"crime-orai-news-knp5953150158","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जालौन। चुनाव की रंजिश में गांव के चार लोगों ने घर में घुसकर ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर प्रधान जसवंत सिंह गुरुवार शाम अपने घर पर थे। आरोप है कि रात करीब 8 बजे गांव के पवन, कौशल, ईश्वरी व शिवकुमार चुनाव की रंजिश में घर में घुसकर गाली, गलौज करने लगे। प्रधान ने विरोध किया तो मारपीट कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।
प्रधान ने रात में कोतवाली जाकर शिकायत दी। पुलिस ने घायल प्रधान का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर रही है।
मारपीट के मामले में जांच में जुटी पुलिस
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के घुवाताल निवासी रज्जन ने पुलिस से शिकायत की थी कि मोहल्ले के ही पुष्पेंद्र व दीपक ने उनके साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। जिनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उक्त मामले में आरोपी दीपक व पुष्पेंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।