{"_id":"62361d07495ed865c75120da","slug":"crime-news-orai-news-knp686388644","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही के साथ सिपाही ने की छेडख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही के साथ सिपाही ने की छेडख़ानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पुलिस कार्यालय में तैनात महिला सिपाही के साथ एक सिपाही ने छेड़छाड़ की। महिला सिपाही के शोर मचाने पर कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मी इकट्ठा हो गए। यह देख आरोपी सिपाही मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस कार्यालय में तैनात महिला सिपाही ने बताया कि 13 मार्च की शाम वह कार्यालय में होली व शब-ए-बारात की वीडियों कांफ्रेंसिंग की सूचना तैयार कर रही थी। कार्यालय में वह अकेली थी। उसी दौरान परिसर में स्थित पासपोर्ट विभाग में तैनात सिपाही अभिषेक सचान उसके पास आया और छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर कार्यालय के आसपास अन्य विभागों में काम कर रहे पुलिसकर्मी आ गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। उसने घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी।
पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सिपाही अभिषेक के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने सिपाही अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की बात कही है।