फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   cricket,chairman,annual exam,player,Direct recruitment of daughters-in-law of deceased workers

वार्षिक बैठक में 10 प्रस्ताव पास

Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
cricket,chairman,annual exam,player,Direct recruitment of daughters-in-law of deceased workers
उरई । जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में दस प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। इसके बाद अंपायर-स्कोरर कार्यशाला का समापन किया गया। तीन दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

डीसीए अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव के. रवींद्र नायक ने कहा कि डीसीए की टीम पूरे मनोयोग से क्रिकेट के प्रति समर्पित है। यूपीसीए से वादा करता हूं कि अच्छे से अच्छे खिलाड़ी देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर रियासत अली से कहा कि तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर की जो कमी है उसको यूपीसीए पूरा करने का प्रयास करें। ताकि खिलाड़ियों को क्रिकेट की तकनीकी जानकारी मिल सके। डीसीए के पास आज ग्रामीण और शहरी मिलाकर आठ एकेडमी हैं। उन्होंने डीसीए के संस्थापक श्याम बाबू को यूपीसीए का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चुने जाने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

यूपीसीए के डायरेक्टर रियासत अली कहा कि जो खिलाड़ी ज्यादा ऊपर लेवल पर क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं वे निराश ना हों। उनके लिए आगे काफी अवसर हैं। वे अंपायर, स्कोरर, वीडियो एनालिस्ट, ट्रेनर बन सकते हैं। फिजियो अथवा कोच भी बन सकते हैं। डीसीए के उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, सुरेश निरंजन भैया जी और डीसीए सचिव विकास कुमार ने भी विचार रखे। इस मौके पर अंपायर कमेटी के चेयरमैन बीडी शुक्ला, शरद शर्मा, हरेंद्र विक्रम सिंह ,उदयवीर सिंह, उत्तम कुमार सचिन, रिक्की सिंह, आशीष प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed