फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cremation site incomplete after 12 years; last rites performed under a tin shed.

Jalaun News: 12 साल में पूरा नहीं हुआ अंत्येष्टि स्थल, टिनशेड में अंतिम संस्कार

Sat, 05 Sep 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cremation site incomplete after 12 years; last rites performed under a tin shed.
फोटो- 02मजबूरी में टिनशेट के नीचे अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : सांकेतिक
कोंच। विकासखंड कोंच के ग्राम गोरा करनपुर में जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा ग्रामीणों को अपनों की अंतिम विदाई के समय भी भुगतना पड़ रहा है। गांव के श्मशान घाट पर करीब 12 साल पहले सांसद निधि से शुरू कराया गया अंत्येष्टि स्थल आज तक पूरा नहीं हो सका है। बारिश में श्मशान घाट तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को टिनशेड के नीचे अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गोरा करनपुर गावं में बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी रति देवी (70) का कैंसर से निधन हो गया। शुक्रवार सुबह परिजन और ग्रामीण शवयात्रा लेकर श्मशान घाट के लिए निकले, लेकिन रास्ते में जगह-जगह कीचड़ और दलदल होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। शवयात्रा में शामिल लोगों को पानी और कीचड़ से होकर किसी तरह श्मशान घाट तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

श्मशान घाट पहुंचने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुईं। बारिश के कारण परिसर में भी जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी थी। अंत्येष्टि के लिए पक्की व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीणों ने मजदूरी में टिनशेड लगाकर रति देवी का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दिनों में यहां हर बार यही स्थिति बनती है और अंतिम संस्कार तक करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल से अधूरा निर्माण, जिम्मेदारों पर सवाल

ग्रामीणों के अनुसार करीब 12 वर्ष पहले सांसद निधि से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन काम आज तक पूरा नहीं हुआ। अधूरा निर्माण मौके पर जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण पूरा कराने के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। कोंच एसडीएम अभिनव कुमार का कहना है कि मामले में जांच करवाई जाएगी, और जल्द ही निर्माण पूरा कराया जाएगा।

फोटो- 02मजबूरी में टिनशेट के नीचे अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद

फोटो- 02मजबूरी में टिनशेट के नीचे अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed