फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cow beaten to death with a stick for not giving milk, Bajrang Dal creates ruckus

Jalaun News: दूध नहीं दिया तो गाय को डंडे से पीटा-मौत, बजरंगदल का हंगामा

Wed, 30 Oct 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 30 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cow beaten to death with a stick for not giving milk, Bajrang Dal creates ruckus
सिरसाकलार। गाय के दूध न देने पर युवक ने डंडे से जमकर मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर बजरंगदल के कार्यकर्ता पहुंच गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गढ़गुवा गांव निवासी इसरार खान (40) ने दो माह पहले एक अन्ना गाय को बांध लिया था। आरोप है कि सोमवार को गाय ने दूध नहीं दिया तो उसने गाय को डंडे से जमकर मारा तो उसकी मौत हो गई। जानकारी पर बजरंग दल के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ शैलेंद्र बाजपेई थाना प्रभारी बृजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गाय का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया। सीओ जालौन शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी के परिजनों का कहना है कि गाय खूंटे से छूट गई थी। इस पर इसरार ने उसे रस्सी मार दी थी, इससे बिदककर वह खूंटे पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed