फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   court,judge,advocate,photo,desk

दंपतियों के विवाद सुलझाने में मदद करेगी हेल्प डेस्क

Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
court,judge,advocate,photo,desk
हेल्प डेस्क के उद्घाटन के मौके पर मौजूद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। जिला दीवानी न्यायालय परिसर स्थित हेल्प डेस्क का बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सचिव रेनू यादव ने कहा कि वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्री.लिटिगेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन कराया जाएगा। इसमें ऐसे वैवाहिक विवादों को स्वीकार किया जाएगा। ताकि यदि दंपती में किसी भी कारण से कोई विवाद उत्पन्न हुआ हो। तो उनका निपटारा कराया जाएगा। समाधान के लिए पति पत्नी में से कोई अथवा उनका नजदीकी रिश्तेदार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थनापत्र दे सकता है। प्रार्थनापत्र में दोनों पक्षों का नाम पता उनका फोन नंबर विवाद का संक्षिप्त विवरण एवं फोटोग्राफ, पहचानपत्र सहित देना होगा। मामले के समाधान के लिए प्रार्थनापत्र अग्रिम कार्यवाही के लिए संबंधित पीठ को भेज दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीड़ित वादकारी पति पत्नी इस हेल्प डेस्क पर संपर्क करके विधिक परामर्श एवं सहायता ले सकते हैं। प्रारंभिक स्तर पर ही अपने मामले के निस्तारण के लिए यहां प्रार्थनापत्र दे सकते हैं। इस हेल्प डेस्क पर पराविधिक स्वयंसेवकों की चक्रीय अनुक्रम में ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां महिला पैनल अधिवक्ता और परामर्शदाताओं से भी विधिक सहयोग वादकारियों को प्राप्त हो सकेगा। इस दौरान पारिवारिक न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी राजीव खरे, अश्वनी मिश्रा, स्थायी लोक अदालत सदस्य सुंदरलाल, रामबाबू केवट. दीपक नारायण, करन सिंह यादव, इरफान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed