फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cosmetic items stolen through an online payment scam

Jalaun News: ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर कॉस्मेटिक सामान उड़ाया

Tue, 27 Oct 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cosmetic items stolen through an online payment scam
कालपी। टरननगंज बाजार स्थित चांद जनरल स्टोर पर ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर कॉस्मेटिक सामान ठगने के मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है। बाइक सवार तीन युवक 16,925 रुपये का सामान लेकर बिना भुगतान किए भाग गए थे।
विज्ञापन

दुकानदार चांद मंसूरी के मुताबिक, 11 सितंबर की दोपहर टरननगंज पुलिस चौकी के पास स्थित उनकी दुकान पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे थे। उन्होंने करीब 17 हजार रुपये का कॉस्मेटिक सामान खरीदा और ऑनलाइन भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड भेजने की बात कही। इसी दौरान तीनों बिना भुगतान किए सामान लेकर भाग गए। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार, पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed