{"_id":"63a5f2c13686155fd67d12aa","slug":"corona-test-will-be-done-for-every-patient-orai-news-knp7350985122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अस्पताल आने वाले हर मरीज की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अस्पताल आने वाले हर मरीज की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अस्पताल में आने वाले हर मरीज कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। नेत्र अस्पताल में पर्चे पर कोरोना जांच के लिए मोहर लगाई जा रही है। महिला अस्पताल में भी गर्भवती की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर एक टीम तैनात कर बाहर से आने वाले मुसाफिरों की जांच की जा रही है।
20 अक्तूबर से जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। इसे लेकर लोग कोरोना को लेकर बेफ्रिक हो गए थे। टीकाकरण का काम भी न के बराबर हो रहा था। अब चीन में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक का असर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को 845 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 340 की आरटीपीसीआर और 515 लोगों की एंटीजन जांच की गई।
हालांकि जांच में कोई नया मरीज नहीं निकला। जांचों की बढ़ती संख्या को लेकर झांसी से कोरोना टेस्टिंग किट मंगाई जा रही है। चिकित्सकों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया है। मरीजों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना को लेकर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोंच। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में स्टाफ और फरियादियों को मास्क बांटे।
सीओ ने कहा कि स्वयं की जागरूकता से कोरोना से खुद को और अपने प्रियजनों को बचाएं। जरा सी भी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसलिए मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।