फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Corona's 53 infected patients found more

कोरोना के 53 संक्रमित मरीज और मिले

Sat, 10 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona's 53 infected patients found more
उरई। कोरोना की जांच का जैसे दायरा बढ़ रहा है, वैसे ही संक्रमित केसों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को माधौगढ़ के एसडीएम समेत 53 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माधौगढ़ एसडीएम कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवा चुके थे, इसके बावजूद संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4252 हो गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी है। 3953 लोग ठीक हो चुुके हैं। फिलहाल 252 एक्टिव केस हैं। अब तक 3,27,961 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना को हराने वाले चार लोगों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में जिले में सबसे अधिक 27 केस आए है। इनमें एक स्कूल के सात कर्मचारी शामिल है। वहीं कालपी में आठ नए केस आए है। कोंच में चार और जालौन में सात केस आए है। वहीं माधौगढ़ में एसडीएम समेत सात केस आए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्यप्रकाश का कहना है कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क पहनने, दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथ धोने की गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करना होगा। इसके अलावा कोरोना से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाना भी जरूरी है। जहां भी संक्रमित मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed