{"_id":"693b0d72dfbdefe731016443","slug":"construction-of-300-meter-cc-road-started-at-a-cost-of-rs-23-lakh-orai-news-c-224-1-ori1005-137902-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 23 लाख से 300 मीटर सीसी सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 23 लाख से 300 मीटर सीसी सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका परिषद की ओर से धनुतालाब क्षेत्र में प्रस्तावित 23 लाख रुपये से सीसी सड़क का निर्माण गुरुवार को शुरू हो गया।
गांधी नगर स्थित सागर चौकी मेन रोड से मलंगा नाला पुल होते हुए दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम तक प्रस्तावित 300 मीटर सड़क निर्माण का शुभारंभ माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन और नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया।
यह सड़क काली माता मंदिर, लंकेश्वर मंदिर, शनिदेव मंदिर, धनुतालाब और कांशीराम कॉलोनी तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सड़क के कारण श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पालिका ईओ मोनिका उमराव ने बताया कि सड़क निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदार रक्तदंता एट को दी गई है जो निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करेगी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सभासद महेंद्र कुशवाहा, विनोद सोनी, रवि कुशवाहा, अनिल वर्मा, अशोक गुर्जर, सुनील कांत तिवारी, शिवसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।