{"_id":"65f5dca9d880d2dbdc04fa1c","slug":"constable-accused-of-raping-female-constable-suspended-sent-to-jail-orai-news-c-224-1-ori1004-112256-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला आरक्षी से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलंबित, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला आरक्षी से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलंबित, भेजा जेल
विज्ञापन
उरई (जालौन)। नदीगांव थाने में तैनात महिला आरक्षी से दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही को निलंबन कर जेल भेजा गया है।
कोंच सर्किल के नदीगांव थाना में तैनात महिला आरक्षी ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था इसमें बताया कि वर्ष 2022 के नवंबर माह में वह थाने के सिपाही कर्मवीर सिंह के संपर्क में आई। दोनों में बातचीत होने लगी। सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे जानकारी हुई कि सिपाही पहले से शादीशुदा है, तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह कुछ समय तक खामोश रही। एक माह पहले महिला आरक्षी ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया।
एसपी ने आरोपी सिपाही को एक माह पहले लाइन हाजिर करते हुए सात सदस्यीय टीम गठित की गई। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिलने पर एसपी के आदेश पर नदीगांव में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को उसे सीजेएम न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -