फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   congress ki baithak

जिला पंचायत चुनाव जीतने को पूरी दमखम से लड़ेगी कांग्रेस

Sat, 10 Apr 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
congress ki baithak
उरई। कांग्रेस की जिला पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने जिला पंचायत लड़ने वाले उम्मीदवारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार जीतने के लिए चुनाव लड़ रही है। पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। कमजोर प्रत्याशियों की मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने कहा कि जल्द पार्टी के प्रत्याशी घोषित होंगे। पार्टी उम्मीदवार दलबल के साथ नामांकन करेंगे। चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी क्योंकि भाजपा की नीतियों से जनता आजिज है। किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचकर काम करेंगे। सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष अभय पांडेय, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव जयप्रकाश पाल ने पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए मिलकर काम करना है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने की। संचालन रेहान सिद्दीकी ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, सुरेंद्र सरसेला, सरिता आनंद, संतराम नीलांचल, चौधरी श्यामसुंदर, दीपांशु समाधिया, नत्थू सिंह सेंगर, संतोष, अभिषेक पाठक, फैजानुल हक, रामकिशोर पुरोहित, प्रभुदयाल, संतोष दाऊ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रत्येक जिले में दुर्गा वाहिनी मजबूत संगठन तैयार करेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। विहिप व दुर्गा वाहिनी की बैठक सिटी सेंटर में हुई। बैठक में दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका रुबी द्विवेदी ने कहा कि भारतीय नारी सदियों से त्याग और बलिदान देती रही है। विदेशी आक्रमणकारियों ने नारी को शिक्षा से दूर रखा है। अब नारी अबला नहीं सबला की भूमिका में आ रही है। दुर्गा वाहिनी प्रत्येक जिले में नारियों को सम्मान दिलाने के लिए मजबूत व सशक्त संगठन खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के विभाग मंत्री बलवीर सिंह जादौैन ने कहा कि हिंदू समाज एकजुट हो जाए और जातिवाद को दूर करें तो फिर से देश उच्च शिखर पर पहुंच जाएगा। हमें धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहना चाहिए। इस दौरान साधना अवस्थी, शर्मिला जादौन, सीता खरे, उमा, ममता, अंजू, इंदेश्वर दयाल अवस्थी, डॉ भास्कर अवस्थी, ओमकार ठाकुर, सत्यप्रकाश, ज्ञानेंद्र तिवारी, जयदीप त्रिपाठी, रत्नेश, सुधीर, दीपक, मोनू पंडित, अभिषेक गांगुली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed