फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Congress, BSP, Lok Dal, CPI candidates were nominated

कांग्रेस, बसपा, लोकदल, भाकपा प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Thu, 02 Feb 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 02 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Congress, BSP, Lok Dal, CPI candidates were nominated
कलक्ट्रेट स्थित कक्ष में नामांकन करते कांग्रेस प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इनमें माधौगढ़ से चार व उरई जालौन सुरक्षित सीट से एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। इस दौरान पांच अन्य प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। इस दौरान कलक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। हर आने जाने वाले की सघन तलाशी ली गई। इस बार प्रत्याशियों पर चुनाव आचार संहिता का खौफ साफ नजर आया। प्रत्याशियों ने सादगी के साथ नामांकन कराया। न जुलूस था और न ही ढोल नजर आए।

गुरुवार को माधौगढ़ विधानसभा सीट पर सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी ने पीठासीन अधिकारी एसडीएम सुरेश चंद्र के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वहीं बसपा प्रत्याशी गिरीश अवस्थी व उनकी पत्नी प्रमिला अवस्थी ने भी नामांकन कराया। वहीं इसी सीट पर सर्व समभाव पार्टी की शकुंतला पटेल ने भी अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन


इधर उरई जालौन सुरक्षित विधानसभा सीट पर पीठासीन अधिकारी एसडीएम अक्षय त्रिपाठी के समक्ष भाक पा माले प्रत्याशी शिववीर सिंह ने नामांकन कराया। वहीं कालपी विधानसभा से साधना सिंह, सुनीता , रालोद से राहुल शर्मा ललितपुर, रमेश सिंह पाल व माधौगढ़ से रिटायर्ड सूबेदार मेवालाल ने पर्चा खरीदा। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed