फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Conch-et-line electric locomotive operational

कोंच-एट लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन का संचालन शुरू

Sat, 04 Jun 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 04 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Conch-et-line electric locomotive operational
‘रेल पुरुष ऑफ कोंच’ की उपाधि से नवाजे जाते सुनील लोहिया - फोटो : अमर उजाला
कोंच की रेल यातायात व्यवस्था में शुक्रवार की शाम 7.50 बजे नया अध्याय जुड़ गया जब कोंच-एट की 14 किमी ब्राडगेज लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन का संचालन शुरू हुआ। इस अवसर पर कोंच रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा व झांसी मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर सांसद
विज्ञापन


ने कहा कि वह अपने समूचे संसदीय क्षेत्र में केंद्र संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में इस इलेक्ट्रिक इंजन का भी यहां से संचालन शुरू करवाया गया है। सांसद ने स्टेशन पर बेंचों आदि के लिए निधि से दस लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस दौरान नगर के जानेमाने समाजसेवी सुनील लोहिया को ‘रेल पुरुष ऑफ कोंच’ की उपाधि से
विज्ञापन


नवाजते हुए नागरिक अभिनंदन किया गया। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने अध्यक्षता की। आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्र, सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुवे, डीईओ आफताब अहमद, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, एसडीएम गोरेलाल शुक्ला आदि ने भी अपने विचार रखे। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने झांसी से वाया उरई-कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद व वाराणसी तक एक्सप्रेस ट्रेन की जरूरत बताई। कार्यक्रम को अन्य विभागीय अधिकारियों के अलावा पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल, दरिद्र नारायण सेवा समिति


के संयोजक कढोरेलाल यादव, शिक्षक संजय सिंघाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन आचार्य राजेन्द्र द्विवेदी ने किया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, उप अधीक्षक आरके तिवारी, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed