{"_id":"5fc3df938ebc3e679f0ba8f7","slug":"compost-will-be-made-from-waste-in-rampura-orai-news-knp5970827196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: रामपुरा में बनाई जाएगी कचरे से खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: रामपुरा में बनाई जाएगी कचरे से खाद
विज्ञापन
रामपुरा में डंपिग यार्ड की जगह देखती पीडब्लूडी व नगर पंचायत की टीम।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। नगर में 60 लाख की लागत से कूड़ा डंपिंग यार्ड और फेसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां गीले व सूखे कूड़े को अलग खाद बनाई जाएगी। नगर पंचायत ने पंचायत और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ रविवार को गोशाला के पास भूमि चिह्नित की।
आदर्श नगर पंचायत रामपुरा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लोकनिर्माण के अधिकारियों को लेआउट दिया गया है। सेंटर बनने से कस्बे की कूड़ा डंपिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। अभी नगर का कचरा बाहर डाला जाता था, जिसे आवारा जानवरों फैलाते रहते थे।
कचरे से बनने वाली खाद किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही डंपिंग यार्ड व फेसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। टीम में अध्यक्ष के अलावा लोक निर्माण खंड एक के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता आरके द्विवेदी, आरसी पस्तोर, ईओ राजीव कुमार, जितेंद्र, नरेंद्र आदि रहे।