फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complete the unfinished tasks on Jhansi track fast

झांसी ट्रैक पर तेजी से कराएं अधूरे कामों को पूरा

Sat, 06 Feb 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Complete the unfinished tasks on Jhansi track fast
यातायात निरीक्षक से दोहरीकरण के काम की जानकारी लेते सीपीटीएम डीके वर्मा (स्वेटर पहने हुए) - फोटो : ORAI
उरई। मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (सीपीटीएम) डीके वर्मा ने शनिवार छपरा मेल में लगे विशेष कोच से झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम का निरीक्षण किया। जिन स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है, वहां मिलने वाली यात्री सुविधाओं के बारे में उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान अधूरे पड़े कार्यों को देखकर कार्यदाई संस्था आरवीएनएल के अधिकारियों से भी पूछताछ की। कहा कि अधूरे कामों को तेजी से पूरा कराएं।
विज्ञापन

झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम तेजी से जारी है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर काम की समीक्षा कर रहे हैं। शनिवार को प्रयागराज से आए सीपीटीएम डीके वर्मा ने दोहरीकरण की काम की हकीकत को परखा। उन्होंने मुस्तरा से नंदखास तक हुए दोहरीकरण के काम के बाद उन स्टेशनों पर मिलने वाली यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधूरे पड़े कामों को भी तेजी से करने के निर्देश दिए। उरई यार्ड के निरीक्षण के दौैरान उन्होंने यातायात निरीक्षक संदीप कुमार व स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को कोच में बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि कितना काम रह गया है। मालगोदाम के काम की क्या प्रगति है और इस समय ट्रेनों के मूवमेंट के लिए कितनी लाइनें चालू है। उन्होंने शेड की स्थिति के बारे में भी पूछा। उन्होंने फुट ओवरब्रिज के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से कहा कि समय से काम पूरा हो ताकि सीआरएस मार्च तक हर हाल में कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में सीपीटीएम ने साबरमती समेत अन्य ट्रेनों के स्टापेज के सवाल पर कहा कि यह रेलवे बोर्ड स्तर का मामला है, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते है। बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों को कब तक चलाया जाएगा, इस पर सीपीटीएम ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी है। निर्देश मिलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed