फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complained about poor construction of girls school

Jalaun News: कन्या विद्यालय के घटिया निर्माण की शिकायत की

Tue, 01 Aug 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 01 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Complained about poor construction of girls school
माधौगढ़। कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर में लगभग 16 लाख की लागत से विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा विद्यालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। जिसकी शिकायत वार्ड सभासद के प्रतिनिधि ने एसडीएम से शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की है। एसडीएम ने बीईओ को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर में कन्या प्राथमिक विद्यालय का निर्माण लगभग 16 लाख की लागत से कराया जा रहा है। जिसमें दो कमरे, बरामदा, किचन, शौचालय का निर्माण कराया जाना है। पटेलनगर के सभासद के प्रतिनिधि धर्मेंद्र शाक्यवार ने एसडीएम शिवनारायण शर्मा को शिकायत देते हुए बताया कि जेई अंकित यादव की देखरेख विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि निर्माण में नंबर तीन गुम्मा, खराब बालू लगाई जा रही है। इसके साथ ही दीवार की चिनाई एक बारह का मसाला लगाया जा रहा है। सभासद का कहना है कि मोहल्लेवासियों ने विरोध करते हुए कहा है कि मानक के हिसाब से भवन का निर्माण कराया जाए। कार्यदायी संस्था के जेई का कहना है कि चाहे जहां शिकायत करना हो कर लो कुछ नही होगा। बीईओ नेत्रपाल सिंह का कहना है कि निर्माणाधीन विद्यालय भवन की जांच की जाएगी। घटिया निर्माण मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed