{"_id":"5df922608ebc3e87e4330472","slug":"cold-orai-news-knp5328468132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा सर्दी का प्रकोप, गलन भरी सर्दी से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा सर्दी का प्रकोप, गलन भरी सर्दी से जूझे लोग
विज्ञापन
उरई/जालौन। सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी गलन भरी सर्दी से लोगों को जूझना पड़ा। सुबह जबरदस्त ठंड के चलते लोग देर तक रजाइयों में दुबके रहे। पशु पक्षियों को भी सर्दी बढने से दिक्कत होने लगी है। ट्रेनें भी एक से 12 घंटे तक विलंब से चली। सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन 12 घंटे देरी से आई। सड़क पर भी दिन में वाहन कोहरे के कारण लाइट जलाकर निकलते दिखे।
मंगलवार को शीतलहर के चलते लोग देर सुबह तक बिस्तरों में ही दुबके रहे। शीतलहर का असर पूरे दिन रहा। लगातार बढ़ रही सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा है। वहीं, ठंड बढने के साथ ही गर्म कपड़ों, गीजर, रूम हीटर का बाजार गर्म हो उठा है। बीते दो दिन से सूर्य न निकलने व कोहरे से सर्दी बढ़ी है। गलन व सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़े खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है। इसमें गर्म कपड़ों के बाजार में दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे आदि की मांग बढ़ गई है। कंबल, शॉल, स्वेटर, की बिक्री में इजाफा हुआ है।
कालपी/कदौरा। शीतलहर के चलते एकाएक सर्दी बढ़ गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से सभी 25 वार्डों व सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवाए गए हैं। पालिकाध्यक्ष बैकुंठी देवी व ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि रविवार की शाम से मौसम में बदलाव देखकर अलाव जलवा दिए गए थे। सुबह शाम अलाव का निरीक्षण भी किया जा रहा है। जल्द ही पालिका की ओर अस्थाई रैन बसेरा का भी बंदोबस्त जाएगा। उधर, कदौरा में ईओ सुनील कुमार सिंह ने नगर के बस स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, हरचन्द्रपुर तिराहा, बेरी रोड, मेला मैदान, रामलीला मैदान, रैन बसेरा, बारातशाला, चतेला तिराहा, मुख्य बाजार व कान्हा गौशाला में अलाव का इंतजाम कर राहगीरों नगर के लोगों को राहत दी। ईओ ने बताया कि जो स्थान रह गए है वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे। यात्रियों व राहगीरों के रुकने के लिए रैन बसेरे को खुलवा कर कर्मियों को लगा दिया गया है। कान्हा गोशाला में भी अलाव के इंतजाम कर दिए गए है।
विज्ञापन
उरई। बीएसए राजेश कुमार शाही ने बताया कि डीएम के आदेश पर प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब सुबह 11 बजे से तीन बजे तक स्कूल संचालित होंगे।