फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clerk and sweeper suspended, letter sent to government for EO

Jalaun News: लिपिक व सफाईकर्मी निलंबित, ईओ के लिए शासन को भेजा पत्र

Fri, 29 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 29 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Clerk and sweeper suspended, letter sent to government for EO
कदौरा। कान्हा गोशाला कदौरा में एनजीटी टीम ने फर्जीवाड़ा पकड़ा था। इसी मामले डीएम ने सफाई कर्मी व लिपिक निलंबित कर दिया है। वहीं ईओ पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बता दें कि 24 सितंबर को एनजीटी टीम ने कदौरा नगर पंचायत की ओर से संचालित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भारत सरकार के पूर्व सचिव अनंत कुमार सिंह ने भूसा खरीद में गड़बड़ी पकड़ी थी। नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने सफाई कर्मचारी भारत प्रजापति के खाते में भूसा खरीद के नाम दो लाख 29 हजार का भुगतान किया था।
विज्ञापन

एनजीटी टीम ने डायरेक्टर नगर विकास जांच के निर्देश दिए थे। डायरेक्टर नगर विकास ने डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। डीएम ने मामले में जांच टीम गठित कर रिपोर्ट अतिशीघ्र देने के निर्देश दिए थे। जांच टीम ने भुगतान संबंधी सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की तो तस्वीर सामने आ गई है। टीम ने बुधवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, सफाई कर्मी भारत प्रजापति को निलंबित करने का आदेश दिया। वही तत्कालीन ईओ पवन किशोर मौर्य एवं पूर्व चेयरमैन जमीर आलम के खिलाफ जांच की रिपोर्ट शासन को भेज दी। नगर पंचायत ईओ वेदप्रकाश यादव ने बताया कि नवंबर 2022 मे हुए भूसा घोटाला में तत्कालीन ईओ पवन किशोर मौर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष, सफाई कर्मी के अलावा एक और व्यक्ति की संलिप्तता उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed