फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cleanliness campaign in ate nagar panchayat

एट नगर पंचायत में चला सफाई अभियान

Fri, 24 Apr 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign in ate nagar panchayat
एट में सफाई कार्य करते कर्मचारी - फोटो : ORAI
एट। प्रशासक नियुक्त होने के बाद एट नगर पंचायत ने अपने कामकाज की शुरुआत सफाई अभियान से की। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों इकट्ठा कर वाहन के माध्यम से हाईवे किनारे फिंकवाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने 14 अप्रैल को एट नगर पंचायत में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह को अधिशासी अधिकारी प्रशासक एवं लिपिक की नियुक्त करते हुए नगर पंचायत को हैंडओवर करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद प्रशासक गुलाब चंद्र ने नगर पंचायत में महीनों से ध्वस्त पड़ी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक दर्जन सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर कस्बे की सफाई व्यवस्था ठीक कराने की शुरुआत करा दी है। शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने नगर में सफाई अभियान चलाया। सफाई होने के बाद पूरे गांव में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सैनिटाइज भी किया गया। लिपिक मैथिली शरण गुप्ता ने बताया कि प्रशासन की नियुक्ति हो चुकी है, अब ग्राम पंचायत के सभी कार्य धीरे-धीरे शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed