फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clean India campaign rallied mission

स्वच्छ भारत मिशन अभियान की रैली निकली

Thu, 01 Oct 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Thu, 01 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Clean India campaign rallied mission
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका परिषद उरई के कर्मचारियों ने रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ टाउन हाल से नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टाउन हाल से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह चौराहा, घंटाघर, जिला अस्पताल होते हुए टाउन हाल में समाप्त हो गई।
विज्ञापन


रैली में पालिका ईओ रविंद्र कुमार, संदीप कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, लक्ष्मण दास बबानी, अनुराग श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र वर्मा, हरिराम वर्मा, गीता गेड़ा, जितेंद्र आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उधर, 10 अक्तूबर तक के सफाई अभियान का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसमें 1 अक्तूबर को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत लहारियापुरवा, फकीरन बस्ती, वार्ड नंबर 27, 28 व 18 में शाम 3 बजे से 6 बजे तक  सफाई कार्यक्रम सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के निर्देश पर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में 2 अक्तूबर को स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से पालिका ईओ व सभासदों की उपस्थिति में होगा। 3 अक्तूबर को स्वच्छता संदेश के तहत नगर के बाजार में स्वच्छता के लिए व्यापारी बंधुओं से जनसंपर्क शाम को 3 बजे कर अधीक्षक के साथ किया जाएगा।


4 अक्तूबर को कूड़ा एकत्रीकरण कार्यक्रम, 5अक्तूबर को स्वच्छता प्रचार प्रसार दिवस, 6 अक्तूबर को डोर टू डोर कलेक्शन का सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। 7 अक्तूबर को प्रतिबंधित पालीथिन जागरुक अभियान, 8 अक्तूबर को तुलसी नगर वार्ड नंबर 14 व 15 में बाल्मीकि बस्ती में सफाई अभियान, 9 अक्तूबर को ऐतिहासिक स्थलों की सफाई की जाएगी।

इसी क्रम में 10 अक्तूबर को वार्ड 3 व 13 में सफाई अभियान चलेगा। 12 अक्तूबर को पखवारे के समापन के एक दिन नगर के मुख्य चौराहों पर रंगोली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed