फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   choron ne jevar nagadee samet laakhon ka maal kiya paar

चोरों ने जेवर नगदी समेत लाखों का माल किया पार

Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
choron ne jevar nagadee samet laakhon ka maal kiya paar
ग्रह स्वामी से जानकारी लेते थानाध्यक्ष राजीव - फोटो : ORAI
सरावन। शनिवार की रात चोरों ने किसान के घर से जेवर, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। रविवार को घर वालों का घटना का पता चला। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के सरावन में चक्की मोहल्ला निवासी मोहम्मद साबिर पुत्र अल्ला बक्श के घर में पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। फिर उसमें रखे सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, जंजीर, चांदी की पायल व बिछुआ व डेढ़ लाख रुपये समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। जाते समय चोर घर से एक बक्सा भी ले गए जो सुबह घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कमरे का टूटा ताला व बिखरा पड़ा सामान देखकर परिजनों को चोरी का पता चला। सूचना पाकर सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष राजीव कुमार वैश्य फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष का कहना है कि साबिर के दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी फुंदन व मां शहीदन चक्की मोहल्ले में रहती हैं। जबकि दूसरी पत्नी जरीना साबिर के साथ पांच सौ मीटर की दूरी पर रहते हैं। चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed