{"_id":"61bb8cbbc9b5610a002718e2","slug":"chor-giraftar-orai-news-knp6699563141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दस बाइकें बरामद की। पकड़े गए वाहन चोरों का खुलासा गुरुवार को एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन में किया।
एसपी ने बताया कि सीओ सिटी विजय आनन्द के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार की रात शहर के अंाबेडकर चौराहे के पास से देवेंद्र निवासी पिपरायां थाना आटा, बबलू निवासी पचखुरा थाना जरिया जनपद हमीरपुर को चोरी की दो बाइकों के साथ पकड़ा। उनकी निशानदेही पर कालपी रोड स्थित फैक्ट्री एरिया में खंडहर से आठ और बाइकें बरामद की गई।
चोरों ने बाइकों की नंबर प्लेटें हटाकर फर्जी नंबर प्लेटें लगा रखी थी। एसपी के मुताबिक पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे चोरी की गई बाइकें कानपुर देहात, हमीरपुर व जनपद के आसपास क्षेत्रों में बेचते थे। बुधवार की रात भी वे बाइक बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों पर कानपुर देहात के भोगनीपुर में दो, अकबरपुर थाने में एक, हमीरपुर के राठ में एक और जनपद के शहर कोतवाली में तीन व कालपी में एक मामला चोरी का दर्ज है। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल शिवकुमार, एसआई राजेश, जितेंद्र सिपाही, गजेंद्र, मृगेंद्र, मनीराम चालक प्रताप सिंह आदि रहें।