{"_id":"677199fc32004764dc067c54","slug":"chitrakoot-defeated-kanpur-in-the-final-orai-news-c-224-1-ori1005-123953-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फाइनल में चित्रकूट ने कानपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फाइनल में चित्रकूट ने कानपुर को हराया
Mon, 30 Dec 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। एमएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित छठवां पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चित्रकूट और कानपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें चित्रकूट की टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर 2-1 से जीत दर्ज की। कानपुर की टीम को करारी हार मिली।
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व मरहूम अनीस कुरैशी की याद में आयोजित फुटबॉल मैच का फाइनल सभी के लिए यादगार रहा। मैच में चित्रकूट की टीम ने एक गोल व कानपुर की टीम ने एक गोल किया। फिर अंतिम क्षणों में चित्रकूट की टीम ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर कानपुर की टीम को 2-1 के अंतर से पराजित किया। मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि फुटबॉल का जो जुनून आज कालपी के इस मैदान में देखने को मिला। निश्चित रूप से यहां की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश स्तर पर खेलने का मौका प्रदान करेगी।
इसके बाद आसिफ कुरैशी ने फाइनल की विजेता टीम को अपनी ओर से 21 हजार रुपये का इनाम व राजा ने दूसरी टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। कार्यक्रम संयोजक जगजीवन अहिरवार ने चित्रकूट के खिलाड़ी लक्ष्य को मैन ऑफ द मैच की शील्ड दी। इस दौरान नरेश मैहर, मनोज चतुर्वेदी, कमर अहमद, सुनील पटवा, हासिम अली, जिया दीवान, दानिश कुरैशी, आजाद, ताहिर खान, कमल सैनी, खालिद मौजूद रहे।