फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chief Minister Arogya Health Fair started at 36 places, 2292 patients were seen

36 जगह लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले, 2292 मरीज देखे गए

Sun, 14 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arogya Health Fair started at 36 places, 2292 patients were seen
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मौजूद बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राजा बुंद? - फोटो : ORAI
उरई। जिले में रविवार को 30 ग्रामीण और छह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 36 स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 2292 मरीज देखे गए और 143 लाभार्थियों के गोल्डनकार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुशील नगर बघौरा में जाकर मेले में मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली। बघौरा में 188 मरीज देखे गए और 52 गोल्डनकार्ड बनाए गए है। इस दौरान राजा बुंदेला ने आरोग्य मेले के आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल जाती है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा सिंह, एएसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, डॉक्टर विशाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, डीसीपीएम डॉ धर्मेंद्र, जिला अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर संजीव चंदेरिया, सीडीपीओ विमलेश आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed