फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   chhutta pashuon ke kaaran teen trenen rokee gaeen, raaptee saagar se do kate

छुट्टा पशुओं के कारण तीन ट्रेनें रोकी गईं, राप्ती सागर से दो कटे

Tue, 15 Sep 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
chhutta pashuon ke kaaran teen trenen rokee gaeen, raaptee saagar se do kate
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई भुआ सेक्शन में अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी ने तीन ट्रेनों का रास्ता रोक लिया। यही नहीं गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर से कटकर दो मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10.24 बजे झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी के सामने अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। इसके चलते चालक ने अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 180 के पास ट्रेन रोक दी। छह मिनट ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद 11.27 बजे उरई से झांसी की ओर जा रहे टावर वैगन (ओएचई मरम्मत करने वाली मशीन) के सामने भी अन्ना मवेशियों का झुंड रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास आ गया। इस पर टावर वैगन पांच मिनट खड़ी रही। इसके बाद शाम 5.29 बजे गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस से रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 के पास दो अन्ना मवेशियों की टकराकर मौत हो गई। चालक आरके सिंह ने इसकी जानकारी भुआ स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर पृथ्वीराज सिंह और कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed