फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CHC security under question

Jalaun News: सवालों के घेरे में सीएचसी की सुरक्षा

Mon, 22 Sep 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
CHC security under question
फोटो-31-कोंच सीएचसी में निरीक्षण के दौरान मरीजों से पूछताछ करते सीएमओ डॉ एनडी शर्मा। संवाद
कोंच। कोंच सीएचसी के महिला शौचालय में शनिवार को पानी भरी बाल्टी में नवजात कन्या का शव मिलने की घटना ने सीएचसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
विज्ञापन

परिसर में कैमरे और गार्ड की तैनाती के बावजूद भी महिला शौचालय के भीतर पानी भरी बाल्टी में कोई नवजात कन्या का शव डालकर चला गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। लापरवाही का आलम है कि घटना को 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी किसी को सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक की फुर्सत नहीं मिली है।
विज्ञापन


कोंच सीएचसी के महिला शौचालय के अंदर शनिवार की सुबह पानी भरी बाल्टी में नवजात कन्या का शव मिलने से खलबली मच गई थी। शौचालय की सफाई करने गए कर्मचारी ने शव देखकर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य को सूचना दी थी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को शव का पोस्टमार्टम भी हो गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल के महिला शौचालय में नवजात का शव आखिर कब और कैसे डाल गया, घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंपस में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और दो-दो गार्डों की तैनाती भी है जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है।
अस्पताल में रात को दो गार्डों के अलावा एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्डबॉय, स्वीपर व लेबर रूम में भी स्टाफ की ड्यूटी रहती है। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।



सीएमओ बोले-कहीं न कहीं स्टाफ से चूक हुई है
रविवार की दोपहर सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने कोंच सीएचसी का मौके का मुआयना किया है। अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीएमओ ने बताया कि मामला गंभीर है, जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कैंपस में 15 कैमरे लगे हैं, जिनमें से कुछ खराब बताए जा रहे हैं। सीएमओ ने दो महिलाओं के परिजनों से बातचीत की। सीएचसी व लेबर रूम के स्टाफ से भी पूछताछ की है। सीएमओ ने कहा कि कहीं न कही अस्पताल स्टाफ की भी चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed