{"_id":"610052e18ebc3e58702dbf58","slug":"chc-dm-covid-19-cmo-vaccinated-orai-news-knp642800074","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन 4200 हुए, वैक्सीन 2230 को लगाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन 4200 हुए, वैक्सीन 2230 को लगाई गई
विज्ञापन
उरई/कदौरा। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रतिदिन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएं जिला अस्पताल व सीएचसी आ रहे है। जो सुबह से ही सीएचसी में डेरा डाल कर वैक्सीन लगने का इंतजार करते है। पर बाद में पता चलता है कि वैक्सीन खत्म हो गई है। जिससे उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ता है। कई बार वैक्सीन की कमी की वजह से विवाद भी हुआ है, जिस पर पुलिस व चिकित्सा अधीक्षक को समझाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सीएचसी में वैक्सीन लगवाने के पंजीकृत किए गए सैकड़ो लोगों को मायूस हो कर लौटना पड़ा। इसमें अधिकांश महिलाएं रही। जिससे महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली। महिलाओं से जब बात की तो उन्होंने इस तरह प्रतिक्रिया दी।
----
फोटो-18- सरोज देवी।
न निकल रही बैंक से मजूरी
क्षेत्र की ग्राम हांसा निवासिनी सरोज कहती है कि उन्होंने मनरेगा में दो सप्ताह मजदूरी की थी। खाते से जब वह मजदूरी निकालने बैंक गई तो बैंक कर्मचारियों ने वैक्सीन कार्ड मांगा। न होने पर लौटा दिया। अब वह तीन दिनों से वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी के चक्कर काट रही है। वैक्सीन न लगने के कारण उसकी मजदूरी का पैसा बैंक से नही निकल पा रहा है।
------------
फोटो-19- पार्वती।
पांच दिनों से लगा रही चक्कर
क्षेत्र के ग्राम रैला की पार्वती देवी का कहना है कि पांच दिनों से लगातार सीएचसी के चक्कर लगा रही है। पर वैक्सीन नहीं लग पाई है, जबकि गांव के लोग कह रहे है कि अगर वैक्सीन नहीं लगवाई तो राशन कार्ड ,जॉबकार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। वह रोज सीएचसी आ रही है।
विज्ञापन
---------
फोटो-20- लक्ष्मी।
काम छोड़ वैक्सीन का कर रहे इंतजार
कस्बे की लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह घर का कामकाज छोड़ कर लगातार दो दिन से सीएचसी वैक्सीन लगवाने के लिए जाती है। चार पांच घंटे इंतजार करने के बाद भी वैक्सीन नही लग पाती है। इस कारण घरेलू कार्य भी समय से नही हो पाते है।
-----------
क्या कहते है जिम्मेंदार
इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उनको एक सप्ताह में 2230 वैक्सीन की डोज मिली थी। जिसमें उन्होंने 400 आटा पीएचसी , 800 नगर पंचायत कार्यालय व 1030 डोज सीएचसी में लगवाई है। वैक्सीन डोज के सापेक्ष रजिस्ट्रेशन दोगुने हुए है उन्होंने पत्र लिख कर डोज की मात्रा बढ़ाने की मांग की है।